Friday, October 23rd, 2026

सम्पत्ति कर जमा करने आज अंतिम अवसर,एक अप्रैल से लगेगा 6 प्रतिशत अधिभार

रायपुर
नगर निगम क्षेत्र के रहवासियों के लिए सम्पत्ति कर जमा करने के लिए 31 मार्च को अंतिम मौका है। इसके बाद नागरिकों से 6 प्रतिशत का जुमार्ना भी लिया जाएगा।

निगम के राजस्व विभाग के अपर आयुक्त अरविंद शर्मा ने बताया कि इस साल 29 मार्च तक 155 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है। आगे दो दिनों में 10 से 20 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि जिन लोगों ने अभी तक सम्पति कर जमा नहीं किया है वे 31 मार्च से पहले अपने निकटवर्ती जोनों में जाकर 31 मार्च से पहले जमा कर दें। नागरिकों को जमा करते समय किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए निगमायुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर सुबह से लेकर रात में अंतिम कर दाता के आने तक राजस्व कर्मी अपने जोन कार्यालयों में ही मौजूद रहेंगे।

अपर आयुक्त शर्मा ने कहा कि 31 मार्च के बाद 6 प्रतिशत अधिभार लिया जाएगा। साथ ही कहा कि कर नहीं पटाने पर अभी तक कर्मिशियल भवनों की सीलिंग की जाती थी। अब निजी भवनों की भी सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय