Monday, October 19th, 2026

ITR फाइल करने की बढ़ सकती है लास्ट डेट, अब तक 5.36 करोड़ लोग दाखिल कर चुके आयकर रिटर्न

नई दिल्ली

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक 5.36 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरे जा चुके हैं। इसमें से करीब 27 लाख रिटर्न गुरुवार को ही भरे गए। आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। पहले 31 जुलाई से इसे 30 सितंबर 2021 किया गया और फिर इसे 31 दिसंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया। बता दें पिछले साल यह तिथि 10 जनवरी तक थी।

विभाग ने ट्विटर पर कहा, ''आकलन वर्ष 2021-22 के लिए गुरुवार रात आठ बजे तक 5.34 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं। इसमें 24.39 लाख रिटर्न अकेले गुरुवार को भरे गए। वहीं 2.79 लाख रिटर्न अंतिम घंटे में भरे गए।'' एक वरिष्ठ कर अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक भरे गए आयकर रिटर्न की संख्या 5.36 करोड़ पहुंच गयी। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विस्तारित तिथि 10 जनवरी 2021 तक कुल 5.95 करोड़ आईटीआर भरे गए थे।

 

#ITR फाइल

Source : Agency

पाठको की राय