Monday, October 26th, 2026

बीएएसएलपी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर.
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान व गला रोग विभाग (ई.एन.टी.) के अंतर्गत संचालित बैचलर आॅफ आॅडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बी.ए.एस.एल.पी.) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म 7 जून से आॅनलाइन प्रारंभ हो चुका है। पाठ्यक्रम प्रवेश संबंधी विवरणिका, आवेदन पत्र, प्रवेश संबंधी नियम, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

पूर्व में निर्धारित तिथि के अनुसार आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा सामान्य डाक द्वारा 30 जून तक तथा विलंब शुल्क के साथ 3 जुलाई तक निर्धारित पते पर पहुंच जाने थे। परंतु विभागीय बैठक के निर्णय के अनुसार फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 21 जुलाई 2023 तक कर दिया गया है।

आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा सामान्य डाक द्वारा 21  जुलाई 2023 तक कक्ष क्रमांक-244, सेकेंड फ्लोर, डिपार्टमेंट आॅफ आॅडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपी यूनिट, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर हॉस्पिटल रायपुर के पते पर पहुंच जाना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश से सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07712890137 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम को भारतीय पुनर्वास परिषद (आर. सी. आई.) से मान्यता प्राप्त है।

 

#Last date of application

Source : Agency

पाठको की राय