Saturday, October 24th, 2026

हज यात्रा 2022 की प्रथम किश्त व दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान ने बताया की। हज कमेटी आॅफ इंडिया भारत सरकार के सर्कुलर 16 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2022 हेतु चयनित आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली किश्त, मेडिकल और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मई निर्धारित की गई है।

पहले अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित थी। उन्होंने कहा कि राज्य के चयनित हज यात्री, यात्रा की पहली किश्त और दस्तावेज 10 मई तक राज्य हज कमेटी में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय