Sunday, October 25th, 2026

आवासीय कौशल प्रशिक्षण के लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई

रायपुर
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत लाईवलीहुड कॉलेज रायपुर में आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें लाईवलीहुड कॉलेज रायपुर में संचालित विभिन्न जॉबरोल जैसे असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री आॅपरेटर, सेल्फ इम्प्लायड टेलर, रिटेल सेल्स एसोसियेट, मेडिकल लेब टेक्निशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं लाजिस्टिक से संबंधित कोर्स में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना योजना अन्तर्गत आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में सम्मिलित रायपुर जिले के समस्त ग्राम के अनुसूचित जाति वर्ग के निवासी जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैै तथा जिनकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं सम्मिलित ग्रामों की सूची हेतु कार्यालयीन के नम्बर- +91-0771-2443066 एवं +91-91093-21845 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।

 

#residential

Source : Agency

पाठको की राय