Tuesday, October 20th, 2026

SBI की स्पेशल FD स्कीम में निवेश का आखिरी मौका, मिलेगा 7.50% का ब्याज, जानें लास्ट डेट

 नई दिल्ली
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करके बंपर रिटर्न पाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। एफडी में निवेश करने के बदले आपको एक निश्चित अवधि के बाद गारंटीड रिटर्न मिलता है। बता दें कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सीनियर सिटीजन वाली स्पेशल एफडी स्कीम इस महीने खत्म हो रही है। यह स्पेशल एफडी स्कीम ‘SBI WeCare’ है। इस स्पेशल स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट का ब्याज मिलता है।

मिलेगा 7.50 पर्सेंट का ब्याज
बता दें कि SBI ने इस स्पेशल एफडी स्कीम को अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए साल 2020 में लॉन्च किया था। इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 5 साल से लेकर 10 साल की अवधि के लिए 7.50 पर्सेंट का ब्याज देता है। बता दें कि बैंक इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत अपने ग्राहकों को रेगुलर 50 बेसिक प्वाइंट के एडिशनल इंटरेस्ट रेट के अलावा 50 बेसिस प्वाइंट का ब्याज दे रहा है।

इस दिन है निवेश करने की अंतिम तारीख
दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल की अवधि के लिए रेगुलर इंटरेस्ट रेट से 50 बेसिक प्वाइंट अधिक ब्याज दे रहा है। बैंक इस अवधि के लिए अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 3.50 पर्सेंट से 7.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बता दें कि एसबीआई की स्पेशल ‘SBI WeCare’ एफडी स्कीम में निवेश करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2023 है।

 

 

#SBI

Source : Agency

पाठको की राय