Thursday, October 22nd, 2026

आईटीआई में प्रवेश का अंतिम चांस

भोपाल
 प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण भोपाल ने बताया है कि शासकीय आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों की रिक्ते सीटों पर भर्ती हेतु नवीन रजिस्ट्रेगशन एवं पूर्व में पंजीकृत आवेदकों हेतु पुनः च्वॉईस फिलिंग करने के लिये 19 अक्टूबर 2021 तक पोर्टल ओपन किया गया है।


आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक ऐसे आवेदक जिनकी आयु 01 अगस्त-2021 को 14 वर्ष से कम ना हो तथा 10 वीं कक्षा उत्तीेर्ण हों वे एम.पी. ऑनलाईन/कियोस्क सेंटर से iti.mponline.gov.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन एवं च्वॉईस फिलिंग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिये जिले की किसी भी नजदीकी शासकीय आईटीआई में सम्पर्क कर सकते हैं अथवा कौशल विकास संचालनालय की वेबसाइट www.mpskills.gov.in, www.dsd.mp.gov.in तथा iti.mponline.gov.in  पर विजिट कर देख सकते हैं।

 

#आईटीआई

Source : Agency

पाठको की राय