Sunday, October 25th, 2026

वन विभाग की कार्यवाही में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और वाहन जप्त


कोरिया

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकडियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कोरिया वन मंडल की टीम द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार अनुमानित मूल्य लागत के 11 नग सागौन लकड़ी का लठा और एक पिकअप वाहन के जप्ती की कार्यवाही की गई।

पीसीसीएफ श्री श्रीनिवास राव तथा वनमण्डलाधिकारी कोरिया सुश्री प्रभाकर खलखो के निर्देश पर वन विभाग के संयुक्त दल ने रात्रि गश्त के दौरान वनमंडल कोरिया के परिक्षत्र बैकुठपुर परिसर सलवा अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे  लगभग 69 हजार रूपए के 11 नग सागौन के लठे और पिकअप वाहन को जप्त किया। कार्यवाही के दौरान वन विभाग की टीम ने सागौन वृक्षारोपण में अवैध कटाई कर पिकअप क्रमांक - सीजी 15  जेडबी 0129 में लोड अवैध 11 नग सागौन लकड़ी जप्त किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय