Wednesday, October 21st, 2026

10 फरवरी को लालू यादव की वतन वापसी!, सिंगापुर में मिले RJD नेता अली अशरफ; राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह

 पटना 
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से सिंगापुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव 10 फरवरी को दिल्ली लौटेंगे। ये जानकारी राजद के पूर्व सांसद मो. अली अशरफ फातमी ने दी। सिंगापुर में उन्होने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। इस दौरान लालू यादव की दोनों बेटियां रोहिणी और मीसा भी मौजूद रहीं। आरजेडी नेटा अली अशरफ फातमी ने ट्वीट कर लिखा- आज लालू यादव जी से सिंगापुर में क़रीब तीन घंटे तक मुलाक़ात की। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी साथ में मौजूद रहीं। जिसके बाद से खबर है कि 10 फरवरी को लालू यादव भारत लौट सकते हैं।

तस्वीरों में स्वस्थ्य दिख रहे लालू यादव
इस दौरान लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्य सभा सांसद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी साथ में मौजूद रहीं। उन्होंने लालू प्रसाद सहित उनकी बेटियों मीसा भारती और किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्या के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली है। तस्वीर में लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या दोनों ऑपरेशन के बाद स्वस्थ दिख रहे हैं। लालू प्रसाद हाफ सफेद शर्ट पहने हुए हैं और रोहिणी आचार्या भी सफेद कुर्ती में हैं। 

RJD एमएलसी विनोद जायसवाल भी मिले थे
इससे पहले आरजेडी एमएलसी विनोद जायसवाल ने भी कुछ सप्ताह पहले उनसे सिंगापुर में मुलाकात की थी और ट्वीट कर कहा था कि ' लालू प्रसाद फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में लोगों के बीच होंगे।' लालू प्रसाद को किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कई तरह की सावधानियां भी रखने की सलाह डॉक्टरों की तरफ से है। उन्हें धूल वाली जगह से बच कर रहना है। परहेज में रहते हुए भोजन करना है। आपको बता दें लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में दो माह पूर्व हुआ है। बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें एक किडनी दिया है। लेकिन लालू प्रसाद लगातार सिंगापुर के डॉक्टरों के संपर्क में हैं।
 

 

#लालू यादव की वतन वापसी

Source : Agency

पाठको की राय