Saturday, October 24th, 2026

नीतीश सरकार से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की मांग, शराब की तर्ज पर बंद हो रजनीगंधा तुलसी

पटना
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव अपनी वेशभूषा व अनूठे बयानों को लेकर सदैव चर्चा में रहते हैं। इस बार तेज प्रताप यादव एक नई मुहिम से जुड़े हैं। आप भी जानना चाहेंगे कि आखिर किस मुहिम से लालू के लाल जुड़े हुए हैं। तो चलिए हम आपको बता रहे हैं कि तेज प्रताप यादव अब बिहार में गुटखा (रजनीगंधा तुलसी) को बंद करवाने की मुहिम से जुड़ गए हैं।

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा है कि नीतीश चचा जी ये दारू बंदी बहुत हुई...अब जरा रजनीगंधा तुलसी भी बंद करवाये ..कही आप भी तो मुँह में रजनीगंधा और कदमो में दुनिया वाली बात पर यकीन नही कर रहे। मुहिम- बंद करो रजनीगंधा तुलसी।

 

 

#Tej Pratap

Source : Agency

पाठको की राय