Saturday, October 24th, 2026

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती की धमकी, इंडी गठबंधन के सरकार बनी तो पीएम मोदी को जेल भेजेंगे

पाटलिपुत्र.

लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। एक ओर भाजपा लगातार लालू परिवार पर हमला बोल रही है। वहीं दूसरी ओर लालू परिवार भी एनडीए सरकार पर सवाल उठा रही है। अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला।

मीसा भारती ने कहा कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मुझे काफी समर्थन मिल रहा है। समर्थन इसलिए मिल रहा है कि जो दो बार इनको समर्थन मिला। देश के लिए जनता के लिए और बिहार के लिए इन्होंने कोई काम नहीं किया। जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगार के मुद्दे से जनता परेशान है। रेलवे में वैकेंसी काफी कम हो गई। मोदी सरकार ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। लेकिन, कब तक निभाएंगे पता नहीं।

दामाद के लिए वोट मांगने आए थे पीएम नरेंद्र मोदी
परिवारवाद का जिक्र करते हुए मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री जमुई आए लेकिन परिवारवाद पर कुछ नहीं बोले। जब दामाद के लिए वोट मांगने आए तो कुछ नहीं बोला उन्होंने। मेरे परिवार पर यह लोग आरोप लगा रहे हैं जमीन के बदले इन्होंने नौकरी दी। आपलोग ईडी सीबीआई से रेड करवा चंदा दो और काम लो जैसा कार्य करवा रहे हैं। आप लोग इलेक्ट्रॉल बांड पर क्यों नहीं जवाब दे रहे हैं। इंडी गठबंधन सरकार बनती है तो पीएम से लेकर भाजपा के सभी नेता पर जेल के अंदर होंगे। मीसा भारती ने कहा कि इस बार पाटलिपुत्र की जनता नहीं चुकेगी। इन्होंने दो बार जनता ने भाजपा को मौका देकर सबकुछ देख लिया।

 

#Misa Bharti

Source : Agency

पाठको की राय