Sunday, October 25th, 2026

ललित महल ने आईटीसी ग्रुप से मिलाया हाथ

रायपुर
छत्तीसगढ़ के लिए राजधानी के छेड़ीखेड़ी इलाके में संचालित हो रहे ललित महल एक चिर परिचित नाम है, इन्होने अब आईटीसी एस होटल ग्रुप से हाथ मिला लिया है, मतलब मालिकाना हक ललित महल का ही रहेगा लेकिन सब कुछ प्रबंधन व संचालन का अधिकार आईटीसी ग्रुप के पास होगा। विगत दिनों इस करार पर ललित महल के एमडी ललित पटवा व आईटीसी लिमिटेड होटल डिवीजन के सीओओ अनिल चड्डा ने हस्ताक्षर किया। इस मौके पर तेजिंदर सिंग, एरिया मैनेजर ईस्ट जीएम रायल बेंगोल, मयूर अग्रवाल, फाइनेंस हेड,संतोष कुमार, प्रोजेक्ट हेड भी मौजूद थे।

श्री ललित पटवा ने बताया कि यह रायपुर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए काफी गौरव का विषय है कि ललित महल के माध्यम से आईटीसी होटल्स ग्रुप का रायपुर में पदार्पण हो गया। करार पर हस्ताक्षर होने के बाद आगे की प्रक्रिया  को लेकर रूपरेखा तय हो रही है जो संभवत: दो तीन माह में पूरी हो जायेगी और रि-लांचिंग के बाद एक नए कलेवर में आईटीसी गु्रप व ललित महल की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं छत्तीसगढ़ व बाहर से इस राज्य में आने वाले लोगों को मिल सकेगी। स्वामित्व ललित महल का ही रहेगा लेकिन प्रबंधन,संचालन प्रोटोकाल से लेकर सब कुछ आईटीसी ग्रुप का रहेगा। जैसे कि मालूम हो यह ग्रुप राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा ख्यातिप्राप्त नाम हैं।

यहां यह बताना भी जरूरी होगा कि पिछले दिनों यह चर्चा होते रही कि ललित महल बिक गया है और खरीदने वालों में कई लोगों का नाम गिनाया जा रहा था लेकिन यह सब कुछ गाशिप निकला। बल्कि ललित महल ने एक बड़े ब्रांड नाम के साथ जुड़कर यहां के लोगों को और बेहतर सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है।

 

#Lalit Mahal

Source : Agency

पाठको की राय