Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ जशपुर की प्राथमिक शाला में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बच्चों से की बात

रायपुर.

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर वहां का अवलोकन किया।  उन्होंने बच्चों से हालचाल पूछा और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। सभी बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए सलाह दी और नियमित स्कूल आने कहा।

श्रीमती राजवाड़े ने छोटे बच्चों से बड़े प्यार एवं दुलार से गिनती और पहाड़ा पूछा, बच्चों ने गिनती एवं पहाड़ा सुनाया। उन्होंने बच्चो का हौसला अफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने शुभकामनाएं दी।

 

#Chhattisgarh-Jashpur#Women and Child Development Minister#Lakshmi Rajwade

Source : Agency

पाठको की राय