Sunday, October 25th, 2026

बिना पर्ची के अफगानिस्तान ले जा रहा था लाखों की दवाई यात्री, गिरफ्तार

नई दिल्ली
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ ने एक अफगानी नागरिक को तस्करी के आरोप में पकड़ा। आरोपित बिना किसी कागजात के बड़ी तादाद में दवाइयां लेकर जा रहा था। सीआइएसएफ के अधिकारी ने बताया कि बरामद दवा का कुल मूल्य 3.3 लाख रुपये है। आरोपित को 11 अगस्त को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जांच के लिए सीआइएसएफ कर्मियों ने रोका। विदेशी यात्रियों के लिए बने चेकइन एरिया में रोकने के बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नवाब जई लाल मोहम्मद बताया। इसे काम एयर के विमान से काबुल की यात्र करनी थी।

 

#Lakhs

Source : Agency

पाठको की राय