Monday, October 26th, 2026

शाह के संभावित दौरे पर लखमा ने कसा तंज

रायपुर.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दोबारा छत्तीसगढ़ आने की खबर पर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। महाराष्ट्र घटनाक्रम के बाद शाह के हर कदम पर नजर रहेगी। इधर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर शाह की सक्रियता पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है।

मंत्री लखमा ने अमित शाह के प्रदेश दौरे को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली ने अमित शाह को लात मार दिया। अब भगवान भी उनके साथ नहीं है तो जनता कहां से उनके साथ होगी। कवासी लखमा ने उस वक्त यह बयान दिया जब सुकमा के 30 आदिवासी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ये सभी आदिवासी गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं। इन सभी लोगों ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा के सामने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जैसे कि खबर आ रही है, शाह  पांच और छह जुलाई को रायपुर में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक लेने के बाद छह जुलाई की शाम को वापस चले जाएंगे।

 

#Lakhma taunts

Source : Agency

पाठको की राय