Wednesday, October 21st, 2026

लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग, प्रियंका गांधी ने मौन रखकर किया विरोध प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए जिससे कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके। इस मुद्दे पर वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भी मौन किया। जहां पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने मौन व्रत रखा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री इस्तीफा दें। प्रियंका ने पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मौन रखकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

 

#Lakhimpur Kheri

Source : Agency

पाठको की राय