Tuesday, October 27th, 2026

लखीमपुर: हाईवे पर बस और ट्रक में भिड़ंत, चार की मौत, 20 घायल

लखीमपुरखीरी
यूपी के लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मृतकों में दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के पास स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर एक बस और ट्रक की सामने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक हादसे के बाद धमाके की आवाज हुई। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गई।

जैसे-तैसे बस में सवार लोगों को बाहर निकाला, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि 20 अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस के जरिए खमरिया सीएचसी और जिला अस्पताल भिजवाया। 

 

#Lakhimpur

Source : Agency

पाठको की राय