Sunday, October 25th, 2026

MP में लाड़ली लक्ष्मी योजना पार्ट- 2 आठ अप्रैल को होगी लांच

भोपाल
मध्यप्रदेश सरकार 8 अप्रैल को लाड़ली लक्ष्मी योजना 0.2 को लांच करने जा रही है. इसके लिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मां तुझे सलाम कार्यक्रम में बच्चियां को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की बेटियों के लिए मुफ्त पढ़ाई ही काफी नहीं है. उनके आगे के भविष्य को सुरक्षित करना भी जरूरी है. इसके लिए 8 अप्रैल को प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां तुझे सलाम कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए लाड़ली लक्ष्मी को ही भेजने का निर्णय लिया है. सीएम ने कहा कि मैं हर रोज मां दुर्गा की उपासना करता हूं. उनकी आंखों में देखकर बात करता हूं. आज मुझे मां दुर्गा में लाड़ली लक्ष्मी ही दिखाई दी. सीएम ने कहा कि बाघा बार्डर और लौंगेवाला पोस्ट से लौटते समय सीमा की मिट्टी भी लेकर आना और अपने गांव और शहर के लोगों को उससे तिलक करना और अपनी यात्रा के बारे में बताना.

सीएम कहा कि इससे लोगों में देशभक्ति का भाव जगेगा. सीएम ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं. बच्चियों के इन तीन दलों में 6 पुलिस अधिकारी, 12 अधिकारी कर्मचारी सहित 196 लोगों को सीएम ने रवाना किया. तीन दलों को रवाना करते समय एक राष्ट्र ध्वज और स्मृति चिह्न भी सौंपा गया, जो वे सीमा पर तैनात सेना के अधिकारियों को देंगी. सीएम ने लाड़ली लक्ष्मियों को संबांधित करते हुए कहा कि बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, लेकिन अब सिर्फ इतना ही पर्याप्त नहीं है. इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी 02 लॉंच की जा रही है.

 

#Ladli Laxmi Yojana

Source : Agency

पाठको की राय