Sunday, October 25th, 2026

 रोजे रखकर गली-गली जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं लड्डू खां

 औरंगाबाद 
बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज के समाजिक कार्यकर्ता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां पिछले एक हफ्ते से कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर पैदल चलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। धूप, तेज लू एवं कोरोना के डर के कारण जहां लोग अपने घरों में रह रहे हैं। वहां लड्डू खां रोजे में उपवास रखकर भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने में लगे हुए हैं।

पिछले साल भी उन्होंने काफी दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया था। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी इनके कार्यों की सराहना की थी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना अपने दूसरे दौर में है, बहुत ही विकराल रूप लेकर आया है। हमें हर हालत में प्रिकॉशन लेनी पड़ेगी, इस समय थोड़ी लापरवाही पूरे परिवार के लिए मुसीबत बन सकती है। 

उन्होंने कहा कि सरकार करोड़ों रुपये जागरूकता अभियान के ऊपर खर्च कर रही है, लेकिन सरकार का अभियान सफल होने में हमारा सहयोग जरूरी है। हर समय प्रशासन आपके सामने नहीं होगा, इस बीमारी से आपको खुद बचना है। आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी है, मरीजों के लिए बेड कम पड़ चुके हैं, कब्रिस्तान तथा श्मशानों में लाशों की भीड़ है। परिजन शव छोड़कर भाग रहे हैं, अगर समय रहते नहीं जागे तो कठिनाई होगी।

 

#लड्डू खां

Source : Agency

पाठको की राय