Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्टील प्लांट की भट्टी में गिरा मजदूर, प्रबंधन ने बताया आत्महत्या

रायगढ़।

श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई.

मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश का कोई अंश नहीं बचा है. वहीं इस घटना पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया आई है, प्रबंधन ने इसे आत्महत्या बताया है. बता दें कि इस तरह की घटना पिछले दस दिनों में दूसरी बार हुई है, जब सिंघल प्लांट में भी एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस ने भी आत्महत्या करार दिया था. औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह हो रही मजदूरों की मौत से उद्योगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 

#Chhattisgarh-Raigarh#steel plant#Laborer fell

Source : Agency

पाठको की राय