Thursday, October 22nd, 2026

बीजापुर में आईईडी की चपेट में आकर मजदूर की मौत, जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने लगाया था

बीजापुर.

धुर नक्सल प्रभावित मिरतुर इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार से हिरोली के मध्य सड़क पर सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट की थी।

इसकी चपेट में आने एक मजदूर मुन्ना भारती (40) पुत्र श्याम भारती की मौत हो गई। मजदूर मुन्ना भारती गांव छोटे देवड़ा थाना बकावंड जगदलपुर जिला बस्तर का रहने वाला था। वह डुमरीपालनार से गंगालूर की ओर जा रहा था। इसी बीच यह घटना हो गई। मिरतुर थाना में मामले में प्राथमिक दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

#IED

Source : Agency

पाठको की राय