Friday, October 23rd, 2026

कुल्‍लू: सड़क हादसे में घायल इजरायल के नागरिक को हेलीकाप्टर के माध्यम से चंड़ीगढ़ के लिए किया एयरलिफ्ट

कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू में एक सड़क हादसे में घायल इजरायल के नागरिक को सोमवार को ढालपुर मैदान से एयरलिफ्ट किया गया। एयर हिमालया के हेलीकाप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। इजरायल के 26 वर्षीय एल्ड कारेश नाम का यह विदेशी नागरिक चंडीगढ़-मनाली फोरलेन में बनाला के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था। इसके बाद पर्यटक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। पर्यटक की हालत गंभीर होने के कारण उसे यहां से चिकित्सकों ने रेफर किया। ऐसे में इजरायल की एंबैंसी के जरिये घायल विदेशी के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई थी। इसके बाद उसे एयरलिफ्ट करने के लिए एक निजी हेलीकाप्टर का प्रबंध किया गया। उसे एयर लिफ्ट कर चंडीगढ़ पहुंचाया गया है।

जानकारी है कि उक्त विदेशी नागर‍िक बाइक में सवार होकर बनाला की तरफ जा रहा था कि यहां बनाला के पास एक पिकअप गाड़ी से टकरा गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

 

#Kullu

Source : Agency

पाठको की राय