Friday, October 23rd, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में युजवेंद्र चहल से ज्यादा खतरनाक साबित होंगे कुलदीप यादव: संजय मांजरेकर

नई दिल्ली
ICC T20 World Cup 2022 के आगाज में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टीम इंडिया की ओर से माना जा रहा है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों का ही ऑस्ट्रेलिया का टिकट कटेगा। संजय मांजरेकर ने बताया है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों को देखते हुए इन दोनों में से कौन सा गेंदबाज ज्यादा घातक साबित हो सकता है। संजय मांजरेकर का प्रिडिक्शन हालांकि थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है। 2019 वर्ल्ड कप के बाद से कुलदीप टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। कुछ महीने पहले तक तो वह टीम में भी नहीं चुने जा रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा के कप्तान और राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद कुलदीप पर सिलेक्टर्स ने एक बार फिर भरोसा जताया है। कुलदीप ने हाल में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था।

मांजरेकर ने स्पोर्ट्स 18 पर कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में चहल का असली इम्तेहान होगा। चहल जिस तरह की पिचों पर गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, वहां की पिचें वैसी नहीं होंगी। इसलिए मैं चाहता हूं कि कुलदीप यादव टीम का हिस्सा जरूर हों। वहां विकेट में उछाल होगी और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज ऐसी परिस्थितियों में कारगर साबित हो सकते हैं।'

 

 

#Kuldeep Yadav

Source : Agency

पाठको की राय