Wednesday, October 21st, 2026

कुलदीप यादव को यूपी रणजी की कमान, अच्छे प्रदर्शन का दबाव

लखनऊ
भारतीय टीम से बाहर चल रहे बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को बुधवार को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। कुलदीप ने इस साल जुलाई में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उनके पास रणजी ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी के लिये दावा करने का मौका होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि टीम में 24 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। भुवनेश्वर कुमार और सौरभ कुमार को उपलब्ध होने पर टीम में शामिल किया जायेगा।

टीम इस प्रकार है :  कुलदीप यादव :कप्तान:, करन शर्मा उप कप्तान, माधव कौशिक, अलमास शौकत, समर्थ सिंह, हरदीप सिंह, रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, समीर चौधरी, कृतज्ञ सिंह, अरूण जुयाल, ध्रुव सिंह जुरैल्, शिवम मावी, अंकित राजपूत, यश दयाल, कुणाल यादव, प्रिंस यादव, ऋषभ बंसल, शानू सैनी, जसमेर, जीशान अंसारी, शिवम शर्मा और पार्थ मिश्रा ।

 

 

#Kuldeep Yadav

Source : Agency

पाठको की राय