Sunday, October 25th, 2026

कुलदीप बिश्नोई ने छोड़ी विधायकी, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा; भाजपा करेंगे जॉइन

चंडीगढ़
कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। वह आज ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने बेटे को मैदान में उतार सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी से अपने लिए हिसार लोकसभा सीट से टिकट मांगा है। आपको बता दें कि बिश्नोई ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा है। उनके इस्तीफे बाद हिसार जिले की आदमपुर सीट पर उपचुनाव की नौबत आ गई है।

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग
बिश्नोई को जून में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के तुरंत बाद कांग्रेस द्वारा सभी पार्टी पदों से निष्कासित कर दिया गया था। चार बार के विधायक और दो बार के सांसद रहे बिश्नोई पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में पार्टी के द्वारा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नजरअंदाज करने के बाद बिश्नोई ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था।  आपको यह भी बता दें कि कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे हैं। उन्होंने इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी।

 

#Kuldeep Bishnoi

Source : Agency

पाठको की राय