Thursday, October 22nd, 2026

कृषक उन्नति योजना: मोदी की एक और गारंटी होगी पूरी, बालोद से पूरे प्रदेश के किसानों के खाते में भेजी जाएगी राशि

बालोद.

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी। बालोद शहर के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में भव्य आयोजन होगा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले इसे सरकार का मास्टरस्ट्रोक कहा जा सकता है बालोद जिले में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। आपको बता दें कि एमएसपी के बाद सरकार अब अंतर की राशि किसानों को देने जा रही है प्रदेश के 24.72 लाख किसानों के खाते में यह राशि बालोद से मुख्यमंत्री सीधे डालेंगे सरकार ने इसे कृषक उन्नति योजना ना नाम दिया है जिसका भव्य आयोजन बालोद जिले में आयोजित होने जा रहा है लगभग 6 कैबिनेट मंत्री इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के पहले इसे छत्तीसगढ़ का बड़ा आयोजन बताया जा रहा है।

जानिए बालोद का आंकड़ा
बालोद जिला जहां ये आयोजन होने जा रहा है वहां पर 1 लाख 44 हजार 481 किसान सीधे इस योजना से लाभान्वित होंगे आपको बता दें 686 करोड़ 57 लाख रुपए यहां के किसानों को दिए जाएंगे वहीं इस आयोजन में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं और विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को चेक वितरण किया जाएगा।

 

#Money will be sent to farmers accounts

Source : Agency

पाठको की राय