23 से कोविड पीडित और एक से तीसरे वर्ष की एग्जाम लेगा BU
भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश किया था कि कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं बाद में विशेष तौर पर कराई जाएंगी। इसके तहत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने पीजी के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का टाइम टेबिल जारी कर दिया है। एमए, एमकाम और एमएससी के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं में करीब 450 विद्यार्थी शामिल होंगे। उनकी परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होंगी।
ये वे विद्यार्थी हैं, जो दो माह पूर्व पीजी की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के कारण नहीं दे पाए थे। परीक्षाएं करने के लिये बीयू ने 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये हैं। भोपाल के एमव्हीएम को करीब सौ कालेजों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी तरह बेगमगंज, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, गंजबसौदा, बरेली, पिपरिया, इटारसी, हरदा, बैतूल, राजगढ और सारंगपुर के एक-एक कालेज को परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। बीयू सात जिलों के 420 कालेजों में नियमित और प्राइवेट सवा लाख विद्यार्थियों की द्वितीय और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं लेगा। बीयू एक अप्रैल से तीसरे वर्ष और पांच अप्रैल से द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं लेगा।
अंतिम वर्ष में 60 हजार और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में करीब 62 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। कोरोना संक्रमाण को देखते हुये बीयू परीक्षाओं को तीन तीन पालियों में आयोजित कराएगा। पहली पाली सुबह सात से से दस बजे, दूसरी 11 से दो बजे और अंतिम पाली दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलेगी। यूजी में करीब ढाई बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रत्यक्ष रूप से बैठकर पेपर हल करेंगे।

पाठको की राय