Monday, October 19th, 2026

राजधानी के 189 शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों का किया जा रहा है कोविड टीकाकरण

रायपुर
रायपुर जिले में गत् 3 जनवरी से 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोविड -19 टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। इसके तहत 9 जनवरी तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 189 शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल, कॉलेज और आई.टी.आई में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार ने इन संस्थान के शिक्षक, शिक्षिकाओ तथा अन्य स्टॉफ तथा कम्प्यूटर सिस्टम सहित कम्प्यूटर आपरेटर की नामजद ड्यूटी टीकाकरण सत्र स्थल में लगाने के निर्देश संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को दिए है। जिससे बच्चों एवं अभिभावकों की काउसलिंग की जा सकें तथा टीकाकरण सत्र व्यवस्थित एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने हुए बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। इसके तहत को-वैक्सिन का टीका लगाया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय