Friday, October 23rd, 2026

95 प्रतिशत केस में कोविड खतरनाक बीमारी नहीं है - डॉ. आशा जैन

रायपुर
चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ आशा जैन (एमडी डीएनबी ) ने कहा है कि कोविड के 95 प्रतिशत केस में यह खतरनाक बीमारी नहीं है। इसे हम सीमित कर सकते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं और बच्चों के कोविड मामलों में उनसे संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह ली जानी चाहिए।

डॉ जैन ने कहा कि कहा कि आज कोविड ने महामारी का रूप लिया है और ये लगभग पूरे परिवारों को चपेट में ले रहे, इससे गर्भवती महिलाएं, घर के बुजुर्ग और छोटे बच्चे सभी  चपेट में आ रहे हैं। गर्भवती महिलाएं है  के 95 प्रतिशत केसेस में कुछ भी कॉम्प्लिकेशन नहीं है। मगर आप हर दवाई नहीं ले सकते इसलिए आपको अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह से ही कोविड-19 पर दवाई लेनी होगी।  15 दिन का आपको आइसोलेशन रखना है। यदि घर के बच्चे इससे इफेक्ट होते है तो शिशु रोग विशेषज्ञ से आप सलाह ले क्योंकि शिशु रोग विशेषज्ञ उनकी सही दवाई और सही मात्रा बता सकते हैं।

 

#95 प्रतिशत

Source : Agency

पाठको की राय