Friday, October 23rd, 2026

कोरिया-छत्तीसगढ़ फिर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 से 30 महिला-पुरुष घायल

कोरिया.

कोरिया जिले के चेर गांव में धौराटिकरा मोड़ के पास सोमवार को मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप मजदूरों को भरकर सोंस गांव से आ रही थी। पिकअप में 25 से 30 महिला पुरूष सवार थे। इनमें से कुछ लोगों को चोट भी आई है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप हादसे में 19 मजदूरों की मौत के बाद जिले में पुलिस लगातार पिकअप वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी बीच आज मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। शासन-प्रशासन का निर्देश है कि यदि पिकअप वाहनों में सवारी को भरा जाता है तो ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने के साथ वैधानिक कार्रवाही की जाएगी। बावजूद जिले में इन कानून का कोई खास असर नहीं आ रहा है। जिले में पिकअप चालक बेधड़क वाहनों में सवारी को ढो रहे हैं। साप्ताहिक बाजार में ग्रामीण इलाकों से आने वाले पिकअप वाहनों से लेकर ठेकेदार भी मजदूरों को लाने के लिए पिकअप वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक की कई जगह बारातों में भी पिकअप वाहन में सवारी ढो रहे हैं।

 

#Korea-Chhattisgarh#pickup again overturns

Source : Agency

पाठको की राय