Tuesday, October 20th, 2026

कोरबा : हाइड्रा वाहन की टक्कर से ग्रामीण की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

कोरबा.

कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेलवादीह में हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही यहां काफी संख्या आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। उन्होंने यहां पर जमकर नारेबाजी की। कुछ देर के बाद कटघोरा तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे।

मृतक बहुरन सिंह बाकी मोंगरा बस्ती का रहने वाला है, जो गांव के पास स्कूल से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन ने अपनी चपेट में लिया। इस हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे उसके बाद शव को लेकर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे वहीं घटना की सूचना पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझने का प्रयास किया गया। लेकिन तीन घंटे बीते जाने के बाद भी परिजन नहीं माने। लोग उचित मुआवजा और भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर आक्रोशित थे।

कटघोरा नायब तहसीलदार भूषण मंडावी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों को द्वारा चक्का जाम किया गया जहां उचित कार्यवाही और शासन के द्वारा 25,000 तात्कालिक सहायता राशि और वाहन मालिक की तरफ से 20,000 दिया गया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।

 

#Villager died#Hydra vehicle##blocked road

Source : Agency

पाठको की राय