Korba: मेडिकल कॉलेज के ट्रामा में हंगामा, मरीज ने शराब पीकर मचाया उत्पात, परिजनों ने रस्सी से बांधा
कोरबा.
कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज के ट्रामा में जमकर ड्रामा हुआ। अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मरीज नशे में धुत होकर हंगामा मचाने लगा। उसे परिजन समझाइश देते रहे, लेकिन किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। आखिरकार सुरक्षा कर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी। वहीं परिजनों ने भी उसके हाथ बांध दिए तब कहीं जाकर शांत हुआ। ट्रामा वार्ड में भी एक युवक कुछ महिला कर्मचारियों से अभद्रता कर रहा था। जिसकी खातिरदारी की गई।
बताया जा रहा है कि एक युवक को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेल वार्ड में दाखिल कराया गया था। उसकी देखरेख के लिए पत्नी और मामा भी अस्पताल में ठहरे हुए थे। उनसे नजरें बचाकर युवक ने नशे का सेवन कर लिया। नशा सिर चढ़ते ही वह अस्पताल के भीतर हंगामा मचाने लगा। सूचना मिलने पर निजी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वे युवक को पकड़कर अस्पताल चौकी ले गए। जहां पुलिस को सामने देख युवक शांत होने के बजाए और भड़क गया। वह पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता करने लगा। उसे परिजन समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। उसकी हरकत से परेशान होकर परिजनों ने हाथ को पीछे से बांध दिया। वहीं सुरक्षा कर्मियों को सख्ती बरतनी पड़ी।
#Patient created ruckus#drinking alcohol#family members tied#ruckus in Trauma#Korba Medical College

पाठको की राय