Korba: अयोध्यापुरी में सीता का हुआ जन्म, परिवार में खुशी का माहौल, जिला मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित हुआ प्रसव
कोरबा.
भारत सहित विश्व के 57 देशों में भगवान श्रीरामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे रामोत्सव का नाम दिया गया है। इधर कोरबा जिले के अयोध्यापुरी में इसी दिन सीता का अवतरण हुआ। इससे परिवार में खुशी का वातावरण है।
खास दिवस को धरती पर जन्म लेने वाले शिशु के नामकरण को लेकर परिजन करते हैं। इस बीच श्री रामचंद्र के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा जिले के अयोध्यापुरी में रवि शंकर और मीना साहू सहित परिवार की खुशियां बढ़ गई जब उनके यहां एक नई सदस्य का आगमन हुआ।
पहले से इस परिवार में दो बेटियां हैं। खास दिन नई बेटी के जन्म लेने पर उसका नाम सीता रखा गया। सीएसईबी में काम करने वाले रवि शंकर साहू ने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद विशेष हो गया। दर्री अयोध्यापुरी निवासी रवि शंकर ने बताया कि वह सीएसईबी कर्मी है उसके दो बेटियां हैं और आज जो जन्म ली है वह तीसरी है। अयोध्या में जिस तरह से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इस शुभ दिन में उसकी बेटी का इस संसार में आना और उन्हें सेवा का जो मौका मिला है उसे वह कभी नहीं भूल सकता उसने पहले से ही सोच रखा था कि इस पवित्र दिन में अगर लड़का होता है तो उसका नाम राम रखेगा वहीं लड़की होती है तो सीता रखेगा। वहीं उसका सपना पूरा हुआ की साक्षात उसके घर मैया सीता ने जन्म लिया है और वह बेहद खुश है।
इसके अलावा जिला मेडिकल कॉलेज में जन्म लिए शिशु के माता-पिता ने भी यही कहा कि आज उनके घर जन्म हुए बच्चे का नाम भगवान राम और मैया सीता के तर्ज पर ही रखेंगे आज उनके लिए भी बड़ा सौभाग्य के दिन है। जिला मेडिकल कॉलेज परिसर के प्रवेश द्वार पर भी गणेश जी के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर श्री राम के नाम का रंगोली बनाया गया था ताकि यहां पहुंच कर प्रभु राम के दर्शन कर सारी परेशानियां उनकी दूर हो सके। जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया कि आज दिन भर में नव प्रश व जिला मेडिकल कॉलेज में कराया गया जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
#delivery medical college#birth of Sita#happiness in family

पाठको की राय