Tuesday, October 20th, 2026

कोरबा : शादी का दवाब बनाने पर गर्भवती प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जंगल में फेंका शव, चार साल बाद हुआ खुलासा

कोरबा.

20 वर्षीय असीमा बड़ा की चार साल पहले परिजनों ने लेमरू थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोरबा एसपी के निर्देश पर गुम मामले के निराकरण के दौरान मामले का खुलासा हुआ।आरोपी 29 वर्षीय अनसेलम ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के निशांतदेही पर पुलिस ने जंगल से नर कंकाल जप्त किया है। कोरबा की लेमरु पुलिस ने सायबर सेल की मदद से हत्या की उस गुत्थी को सुलझा लिया है। जिसे सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं थी।

लेमरु थानांतर्गत ग्राम केउबहार निवासी 20 वर्षीय युवती असीमा बड़ा का गांव में ही रहने वाले 29 वर्षीय अनसेलम लकड़ा ने प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करने लगे। दोनों के परिवार में बात नहीं बनी, कुछ दिनों बाद युवती गर्भवती हो गई। युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी युवक परेशान था युवक ने युवती को बच्चा गिराने को भी कहा लेकिन युवती ने मना कर दिया।इसके बाद युवक ने युवती को मौत के घाट उतारने गांव से दूर लेमरू जंगल मे घुमाने ले कर गया जहाँ सुनसान जगह पर युवती का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया और खाई में लाश को फेंक दिया। मृतिका के परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी  जहां बताया गया की युवती  कोरबा जाने के नाम से निकली हुई थी और वापस नहीं लौटी है।

चार साल बाद गुमशुदगी मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और विशेष टीम बनाकर जांच शुरु करवाई। इस दौरान पता चला,कि मृतका की जब हत्या की गई थी,कि तब वह दो माह की गर्भ से थी और अनसेलम लकड़ा ने उसका गर्भपात कराया था। हालांकि यह बात उसने सब से छिपाई थी और उसकी हत्या कर लाश को खाई में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी अनसेलम लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हो गया।

 

#pregnant girlfriend#pressurize to marry#body thrown forest

Source : Agency

पाठको की राय