Wednesday, October 21st, 2026

Korba: खून से लथपथ मिला शख्स, दोस्तों के साथ गया था शराब पीने; अस्पताल में भर्ती

कोरबा.

बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट भद्रपारा में नदी किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ घायल अवस्था मिला। मामले की सूचना पुलिस को मामा ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम संतोष चौहान (41) बेहोशी की हालत में भद्रा पारा स्थित नदी किनारे पड़ा हुआ था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसकी सूचना घायल व्यक्ति के मामा ने डायल 112 को दी।

बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल व्यक्ति को डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों का कहना है कि संतोष चौहान अपने दोस्तों के साथ शराब पीने गया हुआ था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उसके साथ कोई हादसा हुआ है, जहां सूचना पर वह जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि संतोष के साथ मारपीट की घटना घटी है। जिस हिसाब से उसे चोट लगी है, ऐसा लग रहा है कि किसी ने उसे बेरहमी पीटा है। सिर और हाथ में गंभीर चोट के निशान हैं।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस को जिला मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मेमो भेजा है, जिसके आधार पर घायल का बयान दर्ज करेगा। फिलहाल युवक बयान देने योग्य नहीं है। वहीं, थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि घटना होने के बाद उसे अस्पताल 112 के द्वारा भेजा गया है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह जांच का विषय है। फिलहाल उनके पास अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।

 

#drink alcohol#with friends#admitted hospital#soaked in blood

Source : Agency

पाठको की राय