Wednesday, October 21st, 2026

कोरबा : शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कोरबा.

कोरबा में सड़क हादसों में बढ़ोतरी से चिंतित पुलिस ने वाहन चालकों को लाइन पर लाना तय किया है। विभिन्न क्षेत्रों में औचक कार्रवाई के साथ  नियम तोड़ने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। शराब के नशे में मिले चालकों पर धारा 185  का मामला बनाया गया है। कोरबा जिले में वाहन चालकों को ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी जानी जारी है। सडक सुरक्षा जागरूकता माह की पूर्णता के बाद भी पुलिस अपने नियमित काम मे जुटी हुई है।

कोरबा और आसपास के इलाके में  पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच  कर चालकों को नियम बताए जा रहे है। सर्वमङ्गला चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच की। जीपीएस, स्पीड गवर्नर, बैक लाइट, रेडियम पट्टी व प्रदूषण का स्तर भी जांचा गया। साथ ही एल्कोमीटर से यह परखा गया कि  कौन कौन चालक नशे की स्थिति में गाड़ी दौड़ा रहा है। पुलिस ने एके चालक को ज्यादा नशे में पाया । उस पर सेक्शन 185 की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों और लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जा रही है और इसे लंबे समय तक जारी रखा जाएगा। पुलिस का कहना है लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते हैं और इसकी कीमत दोनों पक्षों को चुकानी पड़ती है। इसलिए लोग अगर लापरवाही से बचेंगे और जिम्मेदारी के साथ बाहर चलाएंगे तो दुर्घटनाओं का ग्राफ निश्चित रूप से कम होगा। कोरबा पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान 128 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया।

 

#Police#checking campaign#drunk driving#administration action#Korba

Source : Agency

पाठको की राय