Sunday, October 25th, 2026

कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस

कोलकाता
कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले उन्हें एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह उनके सामने पेश नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने और ज्यादा समय मांगा है। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद नूपुर शर्मा को भाजपा ने निलंबित कर दिया था।

 

 

#Kolkata Police

Source : Agency

पाठको की राय