Saturday, October 24th, 2026

20 साल बाद कोलार हाट को मिली 4 एकड़ स्थायी जगह

भोपाल

उपनगर कोलार में सबसे पुराने हाट बाजार को अब नया और स्थायी ठिकाना मिल गया है। कोलार दशहरा मैदान के पास नए इंडोर स्टेडियम के सामने करीब 4 एकड़ जगह में स्थायी हाट बाजार लगना शुरू हो गया है। हालांकि अभी यहां पर ट्रायल के तौर पर बाजार लगाया जा रहा है, जिससे यहां पर कमियां सामने आ सके। ऐसे में अब कमियों को दूर करके जल्द से जल्द इसकी औपचारिक शुरूआत करने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों में यहां पर कोलार-कान्हाकुंज मेन रोड से अंदर करीब 200 मीटर की सड़क सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना है।

हजारों लोगों को मिली सुविधा
वर्तमान में बंजारी हाट बाजार में सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को हाट बाजार लगता है, जहां पूरे कोलार से 20 हजार से अधिक लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां पर 800 से ज्यादा दुकानें लगती हैं।

4 एकड़ में काम शुरू
20 साल से अस्थायी स्तर पर लग रहा है। कोलार दशहरा मैदान के पास करीब 4 एकड़ जगह में नई और स्थायी हाट बाजार निर्माण को लेकर काम शुरू किया गया है। यहां पर शानदार मेला ग्राउंड और हाट बाजार बनाने को लेकर कार्ययोजना जारी है।
- बलविंदर सिंह अहलूवालिया, जोन प्रभारी, जोन 18

 

Source : Agency

पाठको की राय