Wednesday, October 21st, 2026

कोहली टी-20 विश्व कप में बने सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

दुबई
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही विराट ने टी-20 विश्व कप में अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह विश्व कप में सबसे अधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने टी-20 विश्व कप में 10 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजी क्रीस गेल हैं। गेल ने नौ अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर सात अर्धशतक के साथ श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं।

टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी
    10 - विराट कोहली
    9 - क्रिस गेल
    7 - महेला जयवर्धने
    6 - तिलकरत्ने दिलशानी
    6 - रोहित शर्मा
    5 - एबी डीविलियर्स
    5 - शेन वॉटशन

 

#Kohli

Source : Agency

पाठको की राय