जानें कौन हैं अनजान खिलाड़ी अभिनव मनोहर सदरांगनी, जिस पर गुजरात टाइटंस ने 13 गुना अधिक पैसे खर्च किए
नई दिल्ली
आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) के पहले दिन 10 फ्रेंचाइजियों ने 74 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें कई जाने-माने चेहरे रहे, जिन्हें 10 करोड़ या फिर उससे ज्यादा की रकम हासिल हुई। हालांकि कुछ ऐसे भी अनजान खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसे बहुत ही कम लोग जानते थे। अभिनव मनोहर सदरांगनी (Abhinav Manohar Sadarangani) भी उन्हीं में से एक ऐसा अनजान नाम है, जिस पर गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस से 13 गुना अधिक कीमत पर खरीदा है। अभिनव ने अपना बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपये रखा था, लेकिन आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
कौन हैं अभिनव मनोहर सदरांगनी हैं?
अभिनव मनोहर कर्नाटक के ऑलराउंडर हैं और वे मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं। साथ ही वह लेग स्पिनर भी हैं। उन्होंने इसी साल कर्नाटक के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था, जहां उन्हें केवल 4 मैचों में खेलने का मौका मिला। अपने डेब्यू मैच में ही अभिनव ने दो चौके और 6 छक्के की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी। उन्होंने कर्नाटक के लिए अब तक 4 टी-20 मैचों में 54 की औसत से 162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा है। अभिनव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में 9 गेंदों में 19 और सेमीफाइनल में 13 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। फाइनल में भी उन्होंने 37 गेंदों में 46 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।

पाठको की राय