जानिए क्या बियर आपके स्टोन में है हेल्पफुल
आज यानी 10 मार्च को दुनियाभर में वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day) मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल मार्च में दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के उद्देश्य किडनी स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। किडनी से जुड़ी सैकड़ों बीमारियां हैं जिनसे लोग परेशान रहते हैं। इनमें एक सबसे बड़ी समस्या है किडनी में पथरी हो जाना।
किडनी में पथरी (Kidney stones) बनना एक गंभीर और दर्दनाक समस्या है। हैरानी की बात यह है कि पथरी सिर्फ किडनी में है नहीं, पित्त और पेशाब की नली में भी बन सकती हैं। किडनी की पथरी सोडियम या कैल्शियम जैसे मिनरल्स से कण होते हैं, जो क्रिस्टल हो जाते हैं और किडनी में जमा हो जाते हैं।
किडनी की पथरी के लक्षण (Kidney stone symptoms) क्या हैं? किडनी की पथरी बनने से मरीज को गंभीर दर्द हो सकता है। जाहिर है इससे पेशाब करना बहुत ज्यादा दर्दनाक बन सकता है। ऐसे में मरीजों को बुखार, मतली, पेशाब में खून आना, पेशाब में बदबू, पीठ के निचले हिस्से में दर्द और बादली रंग का पेशाब आ सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि अधिक मात्रा में बियर पीने से किडनी की पथरी को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।
शराब और गुर्दे की पथरी
किडनी का काम तरल पदार्थों को फिल्टर करना है और वो शराब जैसे हानिकारक पदार्थों को भी फिल्टर करती हैं। शराब में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, यह रसायन है, जो यूरिक एसिड और किडनी की पथरी का कारण बनता है। जब आप बहुत अधिक शराब पीते हैं, तो आपकी किडनियों पर प्रभाव पड़ता है और वो प्यूरीन को बाहर निकालने में सक्षम नहीं होती हैं। यह फिर किडनियों में जमा हो जाता है, जिससे किडनी की पथरी बन जाती है।
क्या बियर पीने से पथरी बाहर निकलेगी?
किडनी की पथरी होने पर तरल पदार्थ पीना महत्वपूर्ण है, ताकि पथरी को पेशाब के जरिए निकलने में आसानी हो। यह एक मिथक है कि बियर बार-बार पेशाब आने का कारण बनती है। यही वजह है कि ऐसा माना जाता है कि बियर पीने से पथरी पेशाब के जरिए जल्दी निकल सकती है। 190000 मध्यम आयु वर्ग के वयस्कों पर आठ साल का एक अध्ययन किया गया था, जिन्हें पहले कभी गुर्दे की पथरी नहीं थी। यह पाया गया कि प्रतिदिन बीयर पीने वालों में गुर्दे की पथरी के विकास का जोखिम 41% तक कम हो गया, इसलिए इस धारणा को जन्म दिया कि बियर किडनी की पथरी को दूर रख सकती है।
क्या है सच्चाई?
ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि बियर पीने से किडनी की पथरी को रोकने या उन्हें पेशाब के रास्ते निकलने में मदद मिलती है। सामान्य तौर पर, मादक पेय का सेवन करना नासमझी है क्योंकि प्यूरीन, अल्कोहल में पाया जाने वाला एक यौगिक है, जो किडनी की पथरी के निर्माण के लिए एक जोखिम कारक है।

पाठको की राय