Saturday, October 31st, 2026

जाने क्या है वैक्सीन की एक्सपायरी

देश में कोरोना (Corona Virus) के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से वैक्सीन (Corona Vaccine) पर चर्चा तेज हो गई है. सरकार ने 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है. इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का फैसला हुआ है. लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि कुछ बच्चों को एक्सपायर हो चुकी वैक्सीन लगा दी गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने इन खबरों को झूठा और भ्रामक करार दिया था. लेकिन अगर किसी को कोरोना की एक्सपायर वैक्सीन लगा दी जाए तो क्या होगा. ये सवाल बहुत लोगों के मन में है. आइए इसका जवाब बताते हैं.

अमेरिका में आया था एक्सपायर वैक्सीन का मामला

आपको बता दें, ऐसा ही मुद्दा अमेरिका में भी उठ चुका है. वहां के ATC वैक्सीनेशन सर्विस ने सरकार को इस गलती की जानकारी दे दी थी. दरअसल 5-10 जून के बीच लोगों को फाइजर की एक्सपायर्ड डेट वाली वैक्सीन लगा दी गई थी. जब इस बात का खुलासा हुआ तो वहां के प्रशासन ने एडवाइजरी नई जारी की, जिसके मुताबिक जिन लोगों ने एक्सपायर वैक्सीन की डोज ली है, उन्हें फिर से वैक्सीन लगानी होगी. इस एडवाइजरी में ये भी कहा गया कि इस एक्सपायर्ड वाली वैक्सीन से उनकी सेहत को कोई खतरा नहीं है.

एक्सपायर्ड वैक्सीन के हो सकते हैं हानिकारक रिएक्शन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सपायर होने के बाद वैक्सीन के कुछ इनग्रेडिएंट्स काम करना बंद कर देते हैं और इसकी वजह से वैक्सीन कम प्रभावी रह जाती है. एक्सपायर्ड वैक्सीन की वजह से कुछ हानिकारक रिएक्शन भी हो सकते हैं, हालांकि, इस बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. अभी तक कोई भी ऐसा मामला नहीं मिला है जिसके आधार पर ये कहा जा सके कि COVID-19 की एक्सपायर हो चुकी वैक्सीन (expired COVID-19 vaccine) खतरनाक है.

ज्यादातर वैक्सीन की एक्सपायर्ड डेट 2 से 3 साल तक की होती है लेकिन COVID-19 की वैक्सीन (COVID-19 vaccines) के साथ ऐसा नहीं है. इनकी एक्सपायरेशन डेट लगभग 3 से 9  महीने तक होती है. अब कई मैन्युफैक्चरर अपनी वैक्सीन की एक्सपायरेशन डेट बढ़ाने की मंजूरी मांग रहे हैं. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सपायर्ड डेट के कुछ महीने के बाद तक भी वैक्सीन सुरक्षित रहती है. 

 

Source : Agency

पाठको की राय