Tuesday, October 20th, 2026

जानिए क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया , जिस कारण हुआ बप्पी लेहरी का निधन

मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल  में 69 वर्षीय बप्पी लहरी ने 15 फरवरी की रात को आखिरी सांस ली. बता दें कि बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओं  से जूझ रहे थे. उन्हें ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया था.

क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया ?

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया  यानी ओएसए नींद से संबंधित ब्रीदिंग डिसऑर्डर  है. ये बीमारी  आमतौर पर ज्यादा वजन होने के कारण होती है. ओएसए से शरीर में बी.पी. और स्ट्रोक  की समस्याएं पैदा हो जाती हैं.

ओएसए के कारण हुई मृत्यु

आसान भाषा में स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) में सोते समय फेफड़ों (Lungs) में हवा का प्रवाह (Air Flow) रुक जाता है जिससे सांस लेने (Breathing) में परेशानी होती है. डॉक्टर्स (Doctors) के मुताबिक आधी रात से कुछ समय पहले ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) के कारण मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) की मृत्यु (Death) हो गई.

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण ?

- जोर से खर्राटे (Snoring) लेना
- सांस के लिए हांफना
- मुंह सूखना या गले में खराश
- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)
- ध्यान केंद्रित (Concentrate) करने में परेशानी
- दिन में ज्यादा नींद आना

कैसे कर सकते हैं इसका उपचार ?

इसके उपचार के लिए सीपीएपी (Continuous Positive Airway Pressure), जो कि एक मुखौटे जैसी मशीन होती है, का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये मशीन (CPAP Machine) आपके मुंह में फिट बैठेगी और जीभ और टिशूज को वायुमार्ग पर गिरने से रोकेगी जिससे आपको सांस लेने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.

वजन कम करना बेस्ट तरीका

इसका परमनेंट इलाज (Permanent Treatment) तो वजन कम करना (Reduce Weight) है. साथ ही रोजाना व्यायाम (Yoga) से भी इस बीमारी में काफी प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा तालु या गले से अतिरिक्त टिशू (Extra Tissue) हटाने के लिए सर्जरी (Surgery) कराने से भी इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है.

 

Source : Agency

पाठको की राय