Friday, October 23rd, 2026

32 मिनट में 25 मौतों का सच, नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में जानिए क्या हुआ था उस दिन

नासिक
महाराष्ट्र में नासिक महानगरपालिका के जाकिर हुसैन अस्पताल में बुधवार को ऑक्सिजन टैंक में लीकेज की वजह से ऑक्सिजन की सप्लाई बाधित हुई थी। इस वजह अस्पताल में भर्ती 25 मरीजों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। इस घटना ने महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। ऑक्सिजन टैंक में यह लीकेज कैसे शुरू हुआ? इस घटना की पूरी जानकारी लाइव सीसीटीवी फुटेज के जरिए आज हम आपके सामने पेश करेंगे। आखिर कैसे इतनी बड़ी घटना घटी, जिसकी वजह से इतनी जनहानि हुई।

32 मिनट में 25 मौतें
ऑक्सिजन टैंक के नॉब में रिसाव शुरू हुआ था। उस लीकेज को बंद करने में तकरीबन 32 मिनट का समय लग गया। इन सबके बीच ऑक्सिजन की कमी के चलते 22 मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ी। बाद में इसी वार्ड में तीन अन्य मरीजों की भी मौत हो गई। इस वजह से यह आंकड़ा अब 25 तक पहुंच गया।

पांच लाख रुपये की मदद
नासिक के डॉक्टर जाकिर हुसैन अस्पताल में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। घटना की जांच का भी आदेश दिया था।

 

 

#Know th

Source : Agency

पाठको की राय