Saturday, October 31st, 2026

जानिए टीवी एक्ट्रेस के लंबे और स्वस्थ बाल का राज़

हर कोई चाहता है कि उनके बाल खूबसूरत और हेल्दी रहें। इसके लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। लंबे बालों की चाह में कई महिलाएं हेयर एक्सटेंशन जैसा विकल्प तक अपना लेती हैं। लंबे बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। आज कई महिलाएं बालों को छोटा रखने के बजाए उन्हें बढ़ाना पसंद करती हैं।

इस लिस्ट में टीवी की कई एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनके बाल बेहद खूबसूरत और लंबे हैं। वैसे तो वो सीरियल में अपने बालों को प्रोटेक्ट करने के लिए विग का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन जब रियल लुक दिखाने की बात आती है तो वह अपने बालों को फ्लॉन्ट करना नहीं भूलतीं।

यही नहीं इसे खूबसूरत बनाए रखने के लिए काफी मेहनत भी करती हैं।
आज उन्हीं एक्ट्रेसेस की बात करेंगे, जिनके बाल नेचुरली काफी खूबसूरत हैं। टीवी के सेलेब्स अपने खूबसूरत बालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उनकी इन तस्वीरों को देख आप भी उनके बालों की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

​शिवांगी जोशी

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से खूब नाम कमाया है। वे हमेशा ही अपनी पर्सनालिटी से सभी का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। असल जिंदगी में शिवांगी के लंबे और काले बाल हैं और वे इसे बखूबी फ्लॉन्ट करती हैं। उनके अनुसार, बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए में रेगुलर बालों में ऑयलिंग करनी चाहिए।

​रूपाली गांगुली

सीरियल ‘अनुपमा’ की रूपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। उनके लंबे बालों को देखकर हर लड़की सोचती है कि आखिर ऐसे बाल कैसे पाए जा सकते हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस बालों के लिए नेचुरल प्रोडक्ट लगाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो स्पा भी लेती हैं, जो हेयर स्कैल्प को हेल्दी रखता है। रूपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई फोटोशूट के दौरान उन्होंने अलग-अलग अंदाज में अपने बालों को फ्लॉन्ट किया है।

​आयशा सिंह

टीवी एक्ट्रेस ‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस आयशा सिंह के लंबे बाल उनके लुक को स्टाइलिश बनाते हैं। इनमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखती हैं। शो में लंबे बाल उनकी खास पहचान हैं। शो में वो अक्सर खुले बालों में आती हैं, जिससे उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है।

​अशनूर कौर

अशनूर कौर बहुत ही यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके घने बालों को तो देखकर हर किसी को लालच आ सकता है, लेकिन आपको बता दें कि वो बालों को हेल्दी रखने के लिए वह काफी देखभाल करती हैं। वैसे भी आज के समय में जिसके पास घने और लंबे बाल हों, तो समझो वह बहुत लकी है।

​रूहानिका धवन

रूहानिका धवन को आप ‘ये हैं मोहब्बतें’ शो में देख चुके हैं। हालांकि, इतनी कम उम्र में इतने लंबे बाल देखकर लोगों का काफी हैरानी होती हैं। बता दें कि इस एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिसमें वो अपने बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक बेहद अट्रैक्टिव नजर आता है।

​अनुष्का सेन

खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन के लंबे बाल एकदम असली हैं। उनके लंबे बालों को देखकर आप नजरें नहीं हटा पाएंगे। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो 3 से 4 तेलों को एक साथ मिलाकर लगाती हैं। इससे उनके बाल काफी हेल्दी और शाइनी नजर आते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय