Tuesday, October 20th, 2026

वाटर और फैट वेट में जाने अंतर

वेटलॉस दूर से जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल है। कहने को तो एक लो कैलोरी डाइट और बेहतरीन वर्कआउट वेटलॉस के लिए काफी है, पर वास्तव में जब आप वजन घटाने की कोशिश करते हैं, तो कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। शुरूआत में तो हो सकता है कि आप वजन कम करने लगें, लेकिन कुछ समय बाद वजन घटना बंद या स्थिर हो जाता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप शुरू में पानी का वजन यानी वॉटर वेट कम करते हैं, फैट का वजन नहीं। लेकिन आप ये कैसे जानेंगे, कि आप जो वास्तव में कम कर रहे हैं, वो वॉटर वेट है या फैट वेट। तो आइए हम यहां आपको बताते हैं कि वॉटर वेट और फैट वेट में क्या अंतर है और इसे कैसे मापा जा सकता ह

​क्या होता है वॉटर वेट और फैट वेट

वॉटर वेट और फैट वेट दोनों अलग-अलग चीजें हैं। इन दोनों के बीच अंतर को आसानी से पहचाना जा सकता है। अगर आप वास्तव में वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो आपको दोनों के बीच का अंतर समझना होगा। शरीर जब पानी जमा करने लगे, तो एक व्यक्ति का वजन स्वभाविक तौर पर बढऩे लगता है, जिसे पानी का वजन यानी वॉटर वेट कहते हैं। जबकि फैट वेट का मतलब चर्बी के वजन से है। फैट हमारे शरीर का सबसे खराब हिस्सा है, जिसे कम करना भी बहुत जरूरी है।

हालांकि, यह मापने का कोई निश्चित तरीका तो नहीं है, लेकिन अगर वजन में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव हो रहा है और आप तेजी से वजन कम कर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि पानी का वजन कम हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ यदि आप स्वस्थ आहार और व्यायाम का पालन करते हुए वजन कम कर रहे हैं, तो आपका शरीर दुबला दिखने लगेगा। जिसका मतलब है कि आपने फैट लॉस कर लिया है।

​वॉटर वेट और फैट

आपने कई बार वॉटर वेट शब्द सुना होगा। जब आप खुद का वजन मशीन की मदद से मापते हैं, तो यह आपका कुल वजन होता है। आपको जानकर हैरत होगी कि आपके शरीर में सबसे ज्यादा वजन पानी से आता है। जो आपकी हडिड्यों के अलावा आपके शरीर की सबसे भारी चीज है। जब आप शुरूआत में वजन कम करते हैं, तो यह ज्यादातर पानी का वजन होता है।

लेकिन जब आप सीमित मात्रा में कैलोरी लेते हैं और वर्कआउट की मदद से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करते हैं, तो आपका शरीर ऊर्जा के लिए ग्लाइकोजन में बदल जाता है। ग्लाइकोजन आपके लिवर और मसल्स में तब तक जमा रहता है , जब तक की आपका शरीर इसका इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं हो जाता।

बता दें कि आपकी मसल्स में 1 ग्राम ग्लाइकोजन में 3 ग्राम पानी होता है। जब आप एक्सरसाइज के जरिए ग्लाइकोजन का उपयोग करते हैं, इसका मतलब है कि फैट लॉस नहीं, बल्कि वॉटर वेट कम कर रहे हैं।

पानी के वजन का मुख्य लक्षण है वजन में उतार-चढ़ाव। यदि आप लगातार एक हेल्दी रूटीन फॉलो कर रहे हैं और आपको लग रहा है कि आपका वजन कभी ज्यादा तो कभी कम हो रहा है, तो वॉटर वेट इसके लिए जिम्मेदार है। बता दें कि आपके शरीर में पानी के वजन की मात्रा कई अलग-अलग चीजों पर निर्भर करती है। जैसे आपके हार्मोन से लेकर आप कितना पानी पीते हैं उस पर।

​जन घटाने की अवधि

वैसे यह बताने का एक और तरीका है कि आप वॉटर वेट कम कर रहे हैं या फैट लॉस हो रहा है। अगर आप रातभर में 1 किलो वजन कम करते हैं, तो यह स्पष्ट संकेत हैं कि ऐसा वॉटर वेट के कारण हो रहा है। अधिकांश लोग एक सप्ताह में 1-1.5 किलो वजन और एक महीने में शरीर के फैट का लगभग 1 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए भी यही तरीका काम आता है। यदि आप देखते हैं कि आपका वजन डेढ़ किलो बढ़ गया है, तो निश्चित रूप से आपके शरीर में ज्यादा पानी है। क्योंकि एक दिन में इतना वजन बढ़ना मुमकिन नहीं है।

अगर आपके फैट का वजन पिछले महीने की तुलना में ज्यादा है, तो जाहिर है आपका वजन बढ़ गया है और यदि आपके शरीर में फैट पर्सेंटेज पहले जैसा ही है या फिर घट गया है, तो यह पानी के वजन का संकेत देता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय