जाने बैंगन के है बहुत फायदे
जिस दिन घर में बैंगन की सब्जी बन जाए, उस दिन कुछ लोगों को तारे दिखने लगते हैं। बैंगन की सब्जी बहुत कम लोग पसंद करते हैं, लेकिन यह शरीर के लिए संजीवनी बन सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बैंगन एक सब्जी नहीं, बल्कि फल है। इसके अंदर बीज होते हैं और यह फूल वाले पौधे से मिलता है।
बैंगन खाने से क्या मिलता है? इस सब्जी में विटामिन और मिनरल की भरमार है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, पोटैशियम और कार्ब्स अच्छी मात्रा में होते हैं। शरीर को हर दिन इन सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। एक्सपर्ट्स बैंगन के अंदर ऐसी विशेषता मानते हैं, जो चार तरह के लोगों के लिए औषधि जैसा असर दिखा सकता है।
दिल के मरीज
अगर आप दिल के मरीज हैं तो बैंगन का सेवन जरूर करें। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम कर सकता है, जो कि हार्ट डिजीज का मुख्य कारण है। आप इस सब्जी की मदद से दिल को फिर से जवान बना सकते हैं, इस बात का संकेत एक शोध (ref.) में भी दिया गया है।
शुगर के मरीज
बैंगन की सब्जी में फाइबर उच्च होता है, जो डायजेस्टिव सिस्टम से आसानी से गुजर जाता है। इसी खासियत की वजह से ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है और ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। डायबिटिक पेशेंट को डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
पतली कमर का सपना रखने वाले लोग
वेट लॉस के लिए डाइट में कैलोरी कम करने के साथ फाइबर बढ़ाना होता है। ये दोनों काम सिर्फ अकेला बैंगन कर सकता है। यह वेट लॉस फ्रेंडली फ्रूट है, जो फैट बर्निंग की स्पीड बढ़ाता है।
कैंसर का खतरा रखने वाले लोग
अगर घर में कैंसर की फैमिली हिस्ट्री है तो आपको इस खतरनाक बीमारी का खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों को हर हालत में बैंगन खाना चाहिए। कई शोधों में इसके अंदर कैंसर की सेल्स से लड़ने की ताकत देखी गई है।

पाठको की राय