Monday, October 19th, 2026

जानिए कैसे डार्क करे मेहँदी को

बात जब मेहंदी की आती है, तो इसे भारत में जितना लगाया जाता है, उतना किसी और देश में शायद ही होता हो। यहां हिना न सिर्फ बालों में लगाई जाती है, बल्कि किसी भी खास अवसर और फेस्टिवल्स पर इसे महिलाओं के हाथों पर सजा हुआ देखा जाता है। भारतीय शादी तो इसके बिना संभव ही नहीं होती। दुल्हन तो दुल्हन, बल्कि दूल्हे राजा के हाथ पर भी मेहंदी लगाई जाती है, जो उन्हें शादी के रंग में पूरी तरह से रंग देती है। इन दिनों कटरीना कैफ और अंकिता लोखंडे की मेहंदी के भी काफी चर्चे हो रहे हैं, जिसकी डिजाइन काफी सुंदर थी।

वैसे दुल्हन की मेहंदी को लेकर ये मान्यता भी है कि उसकी हिना जितनी काली रचेगी, उसे उसका पति उतना ही प्यार करेगा। यही वजह है कि इसे ज्यादा से ज्यादा रचाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। हर घर में महिलाएं एक न एक ऐसे घरेलू तरीके को जरूर आजमाती हैं, जो उनके हाथों की मेहंदी को गहरा रंग दे सके। इनमें से 5 तरीके तो ऐसे हैं, जिनके बारे में शायद सभी जानते हैं और आजमा चुके हैं। इन्हें काफी असरदार भी माना जाता है। हालांकि, अगर इसके पीछे आप कोई साइंटफिक प्रूफ ढूंढने जाएंगे, तो उसके बारे में तो आपको शायद ही कुछ जानकारी मिल सकेगी।

नींबू और चीनी

मेहंदी सूख जाने पर उस पर नींबू का रस और चीनी का मिक्स रुई की मदद से लगाया जाता है। माना जाता है कि ये एसिडिटी बढ़ाकर और मेहंदी को थोड़ा सा गीला रखते हुए, उसके रंग को ज्यादा छूटने देता है। ज्यादा रंग यानी की मेहंदी का ज्यादा रचना। इस रस को मेहंदी पर एक बार ही नहीं बल्कि बार-बार लगाया जाता है।

लौंग

लौंग को तो इस्तेमाल करने का तरीका ही इतना हैरान करने वाला है कि कोई भी सोचने को मजबूर हो जाए कि क्या ये सच में असर करता होगा? लेकिन आपको बता दें कि मेहंदी को काला रचाने का ये तरीका भी बहुत पॉप्युलर है। इसमें कुछ लौंग को तवे पर सेका जाता है और उससे उठते धुंए के ऊपर हाथ रखे जाते हैं। माना जाता है कि ये धुंआ ही मेहंदी को ज्यादा गहरा रंग देता है।

सरसों का तेल

सरसों के तेल तासीर में गरम होता है। इस वजह से माना जाता है कि इसे जब लगाया जाता है, तो उससे जन्मी गर्माहट मेहंदी को और गहरा रंग देती है। इस तेल को हल्का गरम करके या नॉर्मल ही, तब अप्लाई किया जाता है, जब हाथों की मेहंदी उतार ली गई हो। इसे लगाने के बाद हाथों को बार-बार धोने से बचाने के लिए कहा जाता है।

चाय और कॉफी

इन दोनों चीजों का इस्तेमाल मेहंदी लगाने के बाद नहीं होता, बल्कि उससे पहले होता है। इन्हें पाउडर फॉर्म करके या तो हिना के साथ मिलाया जाता है, या फिर इनके पानी में ही मेहंदी को घोला जाता है। ऐसा माना जाता है कि इनके नैचरल कलर्स Mehendi के साथ मिलकर उसे और ज्यादा गहरा रंग देते ह

ज्यादा देर लगे रहना

ये है सबसे माना हुआ तरीका। मेहंदी को देर तक लगे रहने दो। इसे सूखने के बाद भी बार-बार नींबू-शक्कर के रस से अपनी जगह पर बरकरार रखा जाता है। इसके साथ ही कोई भी ऐसा काम न करने के लिए कहा जाता है, जिससे मेहंदी हट जाए। इन शॉर्ट जितनी देर मेहंदी लगी रहेगी, उतनी ज्यादा वो रचेगी भी।

 

Source : Agency

पाठको की राय