जानिए कैसे चुने अपनी स्किन के अनुसार सही हैंडवाश
हाथ अगर साफ न हों और उन्हीं हाथों से कुछ खा लिया जाए या फिर चेहरे पर उन्हें छू लिया जाए, तो कई तरह की समस्याएं जन्म ले सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाथों पर जमा होने वाले बैक्टीरिया दूसरी जगह के साथ संपर्क में आने पर वहां भी फैल जाते हैं। इससे बचने के लिए ये जरूरी हो जाता है कि हाथों को साफ जरूर रखा जाए। इसके लिए सबसे आसान और असरदार तरीका हाथों को धोना है। हैंड वॉश इस काम को और भी ईजी बना देता है, क्योंकि ये तो मार्केट में पॉकेट साइज में भी आते हैं, यानी जहां जाएं वहां इसे साथ ले जाएं और हैंड्स क्लीन रखें।
कोविड19 के कारण जन्मी स्थितियों में तो ये और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। हालांकि, बार-बार हाथ धोने का भी नुकसान है। इसमें युक्त केमिकल और पानी में जाते हाथ, धीरे-धीरे रूखे होने लगते हैं। नमी चले जाने पर स्किन इरिटेट तक होने लग जाती है। ये समस्या ठंड के मौसम में और बढ़ती है, क्योंकि ठंडक वैसे ही त्वचा को शुष्क बना देती है, जिससे उसे एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजेशन देना पड़ता है। लेकिन सही हैंड वॉश इस समस्या से काफी राहत दिला सकता है। तो चलिए जानते हैं कि विंटर के लिए आप हैंड वॉश कैसे चुनें।
कीटाणुओं से सुरक्षा
हैंड वॉश सिलेक्शन की जब हम बात करते हैं, तो उसमें जर्म प्रटेक्शन बहुत ही बेसिक क्वॉलिटी बन जाती है। ये आवश्यक है कि किसी भी तरह का क्लींजर एजेंट हमारे हाथों से गंदगी, धूल और कीटाणुओं को साफ करे। ऐसा होने पर अगर हाथ चेहरे, आंख, नाक पर भी लगेंगे, तो उनसे किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया या जर्म बॉडी में एंटर नहीं कर सकेगा।
खुशबू
किसी भी तरह की महक हमारे मूड को चेंज करने का काम कर सकती है। फ्रूटी या फूल की खुशबू या ऑयल-बेस्ड हैंड वॉश इस प्रॉपर्टी को लिए होते हैं। इस वजह से जब उन्हें पानी के साथ मिलाकर झाग बनाया जाता है, तो उनकी खुशबू रिलीज होती है, जो मूड को बेहतर बना देती है। हालांकि, ये जरूर ध्यान रखें कि ऐसे प्रॉडक्ट न चुनें, जिनमें सुगंध डालने के लिए बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो।
नरिशमेंट
एक अच्छी क्वॉलिटी का हैंडवाश ना सिर्फ हाथों से जर्म और डर्ट को साफ करता है, बल्कि इसमें मौजूद मॉइस्चराइजरिंग प्रॉपर्टीज हाथ मुलायम भी बनाए रखती हैं। जब भी आप अपने लिए हैंड वॉश खरीदने जाएं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसके फॉर्म्युला में जर्म प्रटैक्शन प्रॉपर्टी के साथ कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स भी मौजूद हो, जो आपके हाथों को कोमल बनाकर रख सकें।
रेज्यूवनेशन
हैंड वॉश में मौजूद भीनी सी खुशबू आपके मूड को बूस्ट कर सकती हैं। वहीं इसमें मौजूद इंग्रेडिएंट्स से झाग बनाने के लिए आपको हाथों को रगड़ना पड़ता है और हथेली के हर हिस्से को क्लीन करने के लिए उन्हें थोड़ी देर रब भी करना होता है। इससे हाथों की मसाज होती है, जो कुछ लोगों को रिलैक्स्ड फील करवा सकती है। वहीं दिमाग में ये भी सुकून रहता है कि हाथ क्लीन होने पर बैक्टीरिया दूर रहेंगे।

पाठको की राय