जाने कैसे करवट से सोना होगा फायदेमंद
कुछ लोग पीठ के बल सोते हैं तो कुछ को पेट के बल सोना पसंद है। मगर कई सारे लोगों को करवट लेकर सोना ज्यादा आरामदायक लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक साइड स्लीपिंग से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है।
गैस-एसिडिटी में सोएं इस तरफ
हमारा पेट शरीर के बाईं तरफ होता है। इसलिए इस करवट सोने से डायजेशन सुधर जाता है और गैस-एसिडिटी, कब्ज की दिक्कत नहीं होती।
डायबिटीज में भी सोएं लेफ्ट साइड
पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। यह भी लेफ्ट साइड होता है, इसलिए बाईं तरफ सोने से इसका कामकाज सुधर जाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए स्लीपिंग पोजिशन
गर्भवती महिलाओं के लिए लेफ्ट साइड सोना बेस्ट पोजिशन है। इससे दिल, भ्रूण, गर्भाशय और किडनी के बीच बेहतर ब्लड फ्लो रहता है। इस पोजिशन में लिवर पर प्रेशर भी कम पड़ता है।
दिल की बीमारी में ये साइड है हेल्दी
बाकी स्वास्थ्य समस्याओं के विपरीत दिल के मरीजों को दाईं करवट सोना चाहिए। इससे हार्ट का प्रेशर कम हो जाता है और हार्ट अटैक व हार्ट फेलियर का खतरा कम हो जाता है।
हेल्दी लिवर के लिए कैसे सोएं
लिवर दाई तरफ मौजूद होता है, इसे हेल्दी रखने के लिए भी लेफ्ट साइड स्लीपिंग पोजिशन बढ़िया है। यह लिवर का प्रेशर कम करने में मदद करती है।
साइड स्लीपिंग के फायदे
दिमाग की बीमारियां और खर्राटे दूर करने के लिए आपको साइड स्लीपिंग करनी चाहिए। इसके लिए आप किसी भी करवट सो सकते हैं, जिसमें आपको ज्यादा आराम मिले।

पाठको की राय